सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

 Delhi Police Encounter: रोहिणी में एनकाउंटर, बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर, सिग्मा एंड कंपनी का सफाया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 Delhi Police Encounter: रोहिणी में एनकाउंटर, बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर, सिग्मा एंड कंपनी का सफाया

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार देर रात बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़े एनकाउंटर ऑपरेशन में चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को मौत के घाट उतार दिया। इनमें कुख्यात गैंग सरगना रंजन पाठक भी शामिल था, जो ‘सिग्मा एंड कंपनी’ नामक गैंग का सरगना था और हत्या, रंगदारी, लूट और अन्य गंभीर मामलों में लंबे समय से वांटेड था।

जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर रात करीब 2:20 बजे रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक और पंसाली चौक के बीच हुआ। पुलिस को पहले से गैंग की मौजूदगी की सूचना मिल गई थी। जैसे ही टीम ने घेराबंदी की, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चारों अपराधी मौके पर ढेर हो गए।

मुठभेड़ के बाद सभी को डॉ. भीमराव अंबेडकर (बीएसए) अस्पताल रोहिणी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई।

Advertisement

मारे गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई:

  • रंजन पाठक (25 वर्ष) – पिता मनोज पाठक, निवासी मलहई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी, बिहार
  • बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25 वर्ष) – पिता सुखला देवी, निवासी रतनपुर, थाना बजपट्टी, जिला सीतामढ़ी
  • मनीष पाठक (33 वर्ष) – पिता अरविंद पाठक, निवासी मलहई, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी
  • अमन ठाकुर (21 वर्ष) – पिता संजीव ठाकुर, निवासी शेरपुर, करावल नगर, दिल्ली

पुलिस के मुताबिक रंजन पाठक गैंग लंबे समय से बिहार में सक्रिय था और हाल ही में दिल्ली में छिपा हुआ था। यह वही गिरोह था जो सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं और वारदातों में शामिल रहा। पुलिस ने रंजन पाठक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *