सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Delhi Encounter: नरेला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो वांटेड गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Encounter: नरेला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो वांटेड गिरफ्तार

बाहरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच गोलीबारी वाली मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बाइक सवार दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें तुरंत पास के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल, पांच खाली कारतूस और आरोपी की बाइक बरामद की।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अफजल उर्फ़ इमरान और चंदन उर्फ़ काकू मंगलवार रात नरेला में एक चाय दुकानदार के कंधे में गोली मारकर फरार हुए थे। जांच में पता चला कि ये दोनों नरेला थाना क्षेत्र के घोषित वांटेड बदमाश हैं। चंदन के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं, अफजल पर सरकारी कर्मचारी पर हमला, डकैती, आर्म्स एक्ट, छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट और चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि नरेला पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में मोटरसाइकिल पर हथियार लेकर घूम रहे हैं। इसके बाद नरेला एसएचओ राजेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और एनआईटी रोड के पास पिकेट लगाया गया।
पिकेट चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दोनों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाई। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दोनों को पैर में गोली लगी। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *