सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Encounter: बापरौला में भाऊ गैंग के 2 शूटरों से मुठभेड़, दोनों घायल हालत में गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Encounter: बापरौला में भाऊ गैंग के 2 शूटरों से मुठभेड़, दोनों घायल हालत में गिरफ्तार

दिल्ली के बापरौला गांव में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और कुख्यात भाऊ गैंग के शूटरों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में गैंग के दो शूटरों के पैरों में गोली लगने के बाद पुलिस ने दोनों को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सुबह करीब 4 बजे UER के पास खेतों में की गई, जहां पुलिस पहले से इनपुट के आधार पर ट्रैप लगाकर बैठी थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश दिल्ली में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जैसे ही वे इलाके में पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए और मौके पर ही दबोच लिए गए।

इनकी पहचान दीपक और अतुल के रूप में हुई है। दीपक पर दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर की हत्या का गंभीर आरोप है, जबकि अतुल हाल ही में गुरुग्राम में एक कार शोरूम फायरिंग की वारदात में शामिल बताया जा रहा है। दोनों बदमाश लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थे और इनके रनहौला इलाके में सक्रिय होने की सूचना मिली थी।

Advertisement

मुठभेड़ के बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है ताकि किसी अन्य आरोपी की मौजूदगी की जांच की जा सके।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी हरियाणा और दिल्ली में कई आपराधिक मामलों में वांछित थे और भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर हिमांशु भाऊ इस समय विदेश में बैठकर अपने नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है और वहीं से गैंग की गतिविधियों को नियंत्रित कर रहा है।

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *