सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Electricity Hike: अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Electricity Hike: अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

दिल्ली के लोगों को अप्रैल महीने से बिजली के बढ़े हुए बिलों का सामना करना पड़ सकता है। राज्य सरकार तीन प्रमुख बिजली वितरण कंपनियों के 38,000 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया भुगतान की तैयारी कर रही है, जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अगस्त में आदेश दिया था कि निजी बिजली कंपनियों को अगले 7 वर्षों में हजारों करोड़ रुपये का भुगतान किया जाए। इसके बाद दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) ने बताया कि यह राशि ब्याज बढ़ने के कारण अब 38,552 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

Advertisement

इस बकाया की वसूली के लिए आने वाले समय में बिजली बिलों पर “रेगुलेटरी एसेट सरचार्ज” बढ़ाया जा सकता है। इससे आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में इजाफा होने की संभावना है। हालांकि, सरकार इस बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए सब्सिडी देने के विकल्प पर भी विचार कर रही है।

ऊर्जा विभाग के अनुसार, बिजली दरों में वृद्धि के संकेत पहले ही मिल चुके थे और अब इसे लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आने वाले महीनों में यह तय होगा कि उपभोक्ताओं पर इसका कितना असर पड़ेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *