सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Delhi EV Bus Expansion: सीएम रेखा गुप्ता ने 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, रोहतक तक शुरू हुई ई-बस सेवा

2 मिनट पढ़ें

Delhi EV Bus Expansion: सीएम रेखा गुप्ता ने 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, रोहतक तक शुरू हुई ई-बस सेवा

दिल्ली में प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर राजधानी की सड़कों पर उतार दिया है। इस पहल को दिल्ली के ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

इन नई इलेक्ट्रिक बसों को शहर के अलग-अलग रूट्स पर चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को स्वच्छ, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही दिल्ली और हरियाणा के बीच अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए दिल्ली-रोहतक ई-बस सेवा की भी शुरुआत की गई है।

इस अवसर पर मदनपुर खादर में नए बस टर्मिनल का उद्घाटन और ईस्ट विनोद नगर डिपो में आधुनिक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राजधानी के सार्वजनिक परिवहन ढांचे को और अधिक मजबूत, व्यवस्थित और आधुनिक बनाना है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या पहले ही 4500 के पार पहुंच चुकी है और सरकार का लक्ष्य 2026 के अंत तक इसे बढ़ाकर 7000 तक पहुंचाने का है। इस विस्तार से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नई बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली परिवहन निगम (DTC) का बेड़ा बढ़कर 6300 बसों तक पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली अब दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क वाले शहरों में तेजी से अपनी पहचान बना रही है।

मुख्यमंत्री ने इस योजना को “ग्रीन दिल्ली” मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक बसें राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण और टिकाऊ विकास की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

इन नई सुविधाओं से यात्रियों के साथ-साथ परिवहन कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य वातावरण और आधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम और अधिक मजबूत होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *