सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Double Murder: दिल्ली के जाफराबाद में दो सगे भाइयों की सनसनीखेज हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Double Murder: दिल्ली के जाफराबाद में दो सगे भाइयों की सनसनीखेज हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने दो सगे भाइयों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात जाफराबाद थाना क्षेत्र के ऋषि कर्दम मार्ग स्थित चौहान बांगर इलाके में अंजाम दी गई, जहां हमलावरों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 40 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों में दुबक गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान नदीम (35) और फजील (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई किसी काम से घर से बाहर निकले थे, तभी बाइक पर सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। तनावपूर्ण हालात के बीच स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Advertisement

पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। मृतकों के बड़े भाई ने परिजनों के साथ बातचीत में आरोप लगाया है कि इस वारदात के पीछे उनके बुआ के बेटों का हाथ हो सकता है। पारिवारिक विवाद और पुरानी दुश्मनी के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

जाफराबाद पुलिस ने इस डबल मर्डर केस में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *