सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अभियान के एक पखवाड़े में तो नहीं मिली दिल्ली को कूड़े से आज़ादी : विपिन शर्मा

4 मिनट पढ़ें
विपिन शर्मा

अभियान के एक पखवाड़े में तो नहीं मिली दिल्ली को कूड़े से आज़ादी : विपिन शर्मा

Advertisement

अभियान के एक पखवाड़े में तो नहीं मिली दिल्ली को कूड़े से आज़ादी : विपिन शर्मा

* शहर अभी भी अटा पड़ा है कूड़े से

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,जो हश्र स्वच्छ भारत अभियान का हुआ था वही हश्र कूड़े से आज़ादी के अभियान का दिख रहा है | यह कहना है रोहताश नगर से पूर्व विधायक विपिन शर्मा का | विपिन शर्मा कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार नें दिल्ली को कूड़े से आज़ादी दिलाने के नाम पर एक माह के अभियान दिल्ली को कूड़े से आज़ादी की शुरुवात बड़े जोर शोर के साथ की थी और यह दावा किया था अभियान खत्म होने के बाद दिल्ली की जनता कहेगी हमें कूड़े से आज़ादी मिल गई है | विपिन शर्मा कहते है अन्य अभियानों की तरह यह अभियान भी झूठा तथा दिखावटी साबित होता दिख रहा है |

इस अभियान को शुरू हुए 18 दिन बीत चुके हैं लेकिन इसका असर कहीं भी नहीं दिख रहा | नई दिल्ली हो या बाहरी दिल्ली,चांदनी चौक हो या करोलबाग ,साउथ दिल्ली हो या सदर बाज़ार हर जगह यह अभियान फ्लॉप शो साबित हो रहा है | जहां तक यमुनापार का सवाल है यहाँ तो और भी ज्यादा बुरा हाल है | चारों तरफ कूड़े के ढेर उन पर घूमते कुत्ते और मवेशी अभियान की पोल खोलते नजर आते है |

Advertisement

अनल स्थानों पर ढलाव घरो में भी कूड़ा निर्धारित समय पर नहीं उठाया जा रहा | नालियों से निकाली गई गाद कई-कई दिनों तक गलियों तथा सडकों पर पड़ी रहती है | गलियों के नुक्कड़ हों या मेन रोड अथवा बाज़ार वहां भी इस अभियान का असर ना के ही बराबर है | दूसरे शब्दों में केवल बयानबाजी तक ही सीमित दिखता है यह अभियान | विपिन शर्मा कहते हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने25 जुलाई को राजधानी में एक अगस्त से “दिल्ली को कूड़े से आजादी – स्वच्छता अभियान” की शुरुआत की घोषणा की थी | यह विशेष अभियान पूरे अगस्त के महीने चलेगा जिसका उद्देश्य दिल्ली को साफ-सुथरा और कूड़ा मुक्त बनाना था |

बैठक के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री ने इसे आज़ादी के अमृत महोत्सव की भावना से जोड़ते हुए इसे एक जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया था | लेकिन एस नहीं हो पाया | आधे से अधिक समय बीतने के बाद भी शहर का वही नजारा दिखता है | नालियों की सफाई तक नहीं हुई कारणवश थोड़ी से बरसात के बाद ही नालियों में भरा कूड़ा गलियों तथा सडक पर इस अभियान की असली तस्वीर पेश करता दिखता है | मुख्यमंत्री ने कहा कहा था ”एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान रिहायशी इलाकों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों, मंदिर परिसरों, झुग्गी बस्तियों और अनधिकृत कॉलोनियों सहित पूरे शहर में गहन सफाई अभियान चलाया जाएगा | बावजूद इसके सफाई सिस्टम में सुधर नहीं दिख रहा | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन मार्केट एसोसिएशन, मंदिर समितियों, स्कूल-कॉलेज के छात्र, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा. साथ ही एक विशेष पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा, जहां नागरिक सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें साझा कर अपनी भागीदारी दर्ज करा सकेंगे |

अभियान के दौरान हर शनिवार और रविवार को विशेष स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनका व्यापक प्रचार विभिन्न मीडिया माध्यमों से किया जाएगा और अभियान में दिल्ली के सभी मंत्री, विधायक, सांसद, निगम पार्षद शामिल होंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएंगे | विपिन शर्मा कहते हैं इस अभियान का राजधानी दिल्ली में खास असर देखने को नहीं मिल रहा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *