Home आमने सामने Delhi Development: पिछले 20 साल में जो काम नहीं हो पाए, दिल्ली...

Delhi Development: पिछले 20 साल में जो काम नहीं हो पाए, दिल्ली सरकार द्वारा वे काम बहुत तेजी से पूरे किए जा रहे हैं : प्रवेश शर्मा

0
5

Delhi Development: पिछले 20 साल में जो काम नहीं हो पाए, दिल्ली सरकार द्वारा वे काम बहुत तेजी से पूरे किए जा रहे हैं : प्रवेश शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से लंबित परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। इस विषय पर बात करते हुए दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने कहा कि पिछले 20 साल में जो काम नहीं हो पाए, दिल्ली सरकार के द्वारा वे काम बहुत तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, आईएफसी और अन्य इंजीनियरिंग विभाग मिलकर शहर के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्यों को गति दे रहे हैं जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और जलभराव जैसी समस्याओं में भी उल्लेखनीय कमी आई है। श्री शर्मा ने कहा कि इन विकास कार्यों का श्रेय क्षेत्रीय विधायकों को जाता है, जनप्रतिनिधि लगातार जनता की समस्याओं और मांगों को दिल्ली सरकार के सामने रख रहे हैं और नए नए सुझावों के साथ विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा जिस महत्वपूर्ण चौराहे पर मौजूद थे वहां भी जल्द ही एक स्काईवॉक का निर्माण किया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के विधायक और विधानसभा के चीफ व्हिप अभय वर्मा ने सुझाव दिया कि आईटीओ की तर्ज पर यहां भी स्काईवॉक बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार इस प्रस्ताव पर तेजी से काम कर रही है और बहुत जल्द एक आकर्षक एवं आधुनिक स्काईवॉक जनता को समर्पित किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि यह इलाका अत्यधिक व्यस्त ट्रैफिक वाला क्षेत्र है जहां सड़क पार करने के दौरान पैदल यात्रियों को दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, ऐसे में स्काईवॉक बनने से लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि राजधानी की कई सड़कों पर इस समय बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि लोगों को जगह जगह निर्माण कार्य दिखाई दे रहे होंगे लेकिन यह सब दिल्ली के दीर्घकालिक विकास के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने बारिश से पहले जलभराव की समस्या को खत्म करने का वादा किया था और उस तरफ भी दिल्ली सरकार को उल्लेखनीय सफलता मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here