Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Demolition:बिना वैकल्पिक जगह दिए लोगो को उजाड़ रही है,ट्रिपल इंजन की...

Delhi Demolition:बिना वैकल्पिक जगह दिए लोगो को उजाड़ रही है,ट्रिपल इंजन की सरकार : परमानन्द शर्मा

0
20

Delhi Demolition:बिना वैकल्पिक जगह दिए लोगो को उजाड़ रही है,ट्रिपल इंजन की सरकार : परमानन्द शर्मा

।नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : सबका साथ,सबका विकास का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है इसी बात से आसानी से समझा जा सकता है कि यह सरकार राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगो को बिना कोई वैकलिपक स्थान दिए उजाड़ रही है | आलम यह है कि जहां इस सरकार के कार्यकाल में भयंकर सर्दी के मौसम में ऐसा किया गया और अब भीषण गर्मी के बीच भी ऐसा करने के फरमान जारी कर दिए गए है | यह कहना है राम नगर वार्ड से निगम चुनाव लड़े वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के तहत निगम बोध घाट के पास यमुना के किनारे रहने वाले लगभग सवा तीन सौ परिवारों को 15 दिनों के भीतर सरकार द्वारा घरों को खाली करने के लिए नोटिस दिया है।
उन्होंने कहा कि पुरानी दिल्ली की यमुना बाजार कॉलोनी के निवासी जो असहाय लोग है, पुनर्वास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के बिना सड़कों पर फेंक दिए जाने का डर उन्हें सता रहा हैं। परमानन्द शर्मा कहते हैं कि भाजपा सरकार ने पिछले एक साल में भारी तादाद में कोई वैकल्पिक जगह दिए बिना उन्हें उजाड़ कर बेदखल कर दिया है। विस्थापित गरीब लोग अपनी आजीविका कमाने के लिए ही दिल्ली में ही दयनीय हालत में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से शहर के विकास और रखरखाव में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इन लोगों के साथ बेरहमी बरत रही है। परमानन्द शर्मा नें कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने इस भीषण गर्मी में हजारों लोगों को सड़कों पर रहने के लिए मजबूर करने के लिए बिना किसी पश्चाताप के उनकी झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया है और डूसिब के रैन बसेरों की दयनीय स्थिति ने सरकार के तथाकथित ग्रीष्मकालीन कार्य योजना के खोखले दावों को उजागर कर दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here