सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

BJP MLA Letter: दिल्ली में नवरात्रि में मीट बैन की मांग तेज, बीजेपी विधायकों ने CM और फूड चेन को लिखा पत्र

2 मिनट पढ़ें

BJP MLA Letter: दिल्ली में नवरात्रि में मीट बैन की मांग तेज, बीजेपी विधायकों ने CM और फूड चेन को लिखा पत्र

दिल्ली में नवरात्रि के दौरान मीट की बिक्री पर रोक लगाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। शकरपुर बस्ती से भाजपा विधायक करनैल सिंह और जंगपुरा के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों को बंद करने की अपील की है। इसके साथ ही, करनैल सिंह ने डोमिनोज, मैकडॉनल्ड्स और केएफसी जैसी बड़ी फूड चेन को भी पत्र लिखकर नवरात्रि के दिनों में मांसाहारी भोजन पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

भाजपा विधायकों का कहना है कि नवरात्रि के पावन दिनों में धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि इन दिनों मांसाहार की बिक्री और खपत पर रोक लगनी चाहिए ताकि हिंदू आस्थाओं को ठेस न पहुंचे। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों के सामने तक मीट की दुकानें खुली रहती हैं, जो अनुचित है और धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं।

गौरतलब है कि पिछली नवरात्रि में भी दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेताओं ने इसी तरह की मांग उठाई थी। उस समय नवरात्रि और रमजान एक साथ पड़ रहे थे। भाजपा नेताओं ने कहा था कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मांस की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए।

दिल्ली भाजपा विधायक रविंद्र नेगी और नीरज बसोया ने पहले भी कहा था कि नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें मंदिरों के सामने लगने से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के एक भाजपा विधायक ने भी अपने राज्य में इसी तरह की मांग की थी। रविंद्र नेगी ने उस समय कहा था कि नवरात्रि के दौरान हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य नहीं होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि मीठी ईद पर सेवइयां खाई जा सकती हैं, बकरे की बलि देना जरूरी नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *