सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Delhi Police Encounter: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो कुख्यात अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें

Delhi Police Encounter: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो कुख्यात अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने साउथ-ईस्ट दिल्ली में एक बार फिर से अपने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए दो लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार, 3 जून की सुबह करीब साढ़े चार बजे यह मुठभेड़ राजधानी के कालिंदी कुंज और जैतपुर इलाकों में हुई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहला मुठभेड़ जैतपुर इलाके में हुआ, जहां हेड कांस्टेबल करण मावी पर हमला करने वाले आरोपी आसिफ के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। आरोपी आसिफ ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस कार्रवाई में आरोपी आसिफ घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह मुठभेड़ पुलिस की बेहतरीन जवाबी कार्रवाई का नतीजा थी।

दूसरा मुठभेड़ कालिंदी कुंज इलाके में हुआ, जहां हत्या के आरोपी राजपाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। राजपाल 30 मई को हुई एक युवती की हत्या और अपहरण के मामले में फरार था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें स्पेशल स्टाफ के एसआई शुभम को गोली लगी, लेकिन उनके बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वे सुरक्षित रहे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए राजपाल को घायल कर गिरफ्तार कर लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी बेहद खतरनाक हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत होने की उम्मीद है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और कहा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *