Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Dehradun Expressway: देहरादून एक्सप्रेस वे भारत की आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार...

Delhi Dehradun Expressway: देहरादून एक्सप्रेस वे भारत की आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है : गुरमीत सिंह सूरा

0
27

Delhi Dehradun Expressway: देहरादून एक्सप्रेस वे भारत की आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है : गुरमीत सिंह सूरा
– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया जनहित में एक अनमोल तोहफा है ऐसा कहना है भाजपा शाहदरा जिला के वरिष्ठ नेता व पूर्व सह प्रभारी भाजपा पश्चिमी जिला गुरमीत सिंह सूरा का। गुरमीत सिंह ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया एक और सराहनीय कदम है जिसका जनता को सीधा सीधा लाभ मिलेगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 12,000 रुपए करोड़ की लागत वाली राजमार्ग परियोजना है और इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय पांच से छह घंटे से घटकर लगभग 2 से 2.5 घंटे हो जाएगा।213 किलोमीटर लंबा यह एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर अब उपयोग के लिए खुल गया है और इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा।

गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर को देहरादून से जोड़ता है और साथ ही यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-कटरा और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख राष्ट्रीय कॉरिडोर से भी जुड़ेगा। गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे की विशेषता यह है कि यह एक्सप्रेसवे 6 लेन वाला है जिसमें देहरादून के पास डाट काली मंदिर के पास सुरंग भी शामिल है। गुरमीत सिंह सूरा ने आगे कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भारत की आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है जहां विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों का संतुलन दिखता है।
गुरमीत सिंह सूरा ने कहा की इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से जनता को जाम में बहुत बड़ी राहत मिलेगी व इसके साथ-साथ यह एक्सप्रेस वे देश के परिवहन और राजमार्ग विकास में भी बहुत बड़ा योगदान देगा। गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि इस नए एक्सप्रेसवे की प्रशंसा सिर्फ हम नहीं बल्कि जनता भी कर रही है क्योंकि जनता को इस एक्सप्रेसवे का लाभ दिख रहा है। गुरमीत सिंह ने आगे कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ऐसे कार्य करते हैं जिनकी सराहना भाजपा नहीं बल्कि खुद इस देश की जनता करती है। गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि भाजपा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रगति के लिए और जनता की तरक्की के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। गुरमीत सिंह सूरा ने आगे कहा कि मैं देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को इस ऐतिहासिक कदम के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here