Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस -वे नें किया कई राज्यों, के लोगो का सफर सुहाना : रीना माहेश्वरी
– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली ,दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक शानदार तोहफा है, जी हां ऐसा कहना है अशोक नगर वार्ड की निगम पार्षद रीना माहेश्वरी का। रीना माहेश्वरी ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से अब तीन प्रदेश के लोगों का सफर सुहाना होगा व इस एक्सप्रेस वे से लोगों का सफर तेज, आसान और खूबसूरत होगा। रीना माहेश्वरी ने कहा कि इस नए दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के बनने से अब लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी और लोगों का सफर करने में समय भी कम लगेगा। रीना माहेश्वरी ने बताया कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात देहरादून के पास वाइल्डलाइफ प्रिया के ऊपर बना करीब 12 किलोमीटर लंबा ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर है। रीना माहेश्वरी ने कहा कि नीचे जंगल में वन्यजीवों के बीच गुजरते वाहन प्रकृति के बीच सफर का खूब आनंद लेंगे। रीना माहेश्वरी ने कहा कि यह कॉरिडोर न सिर्फ इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है बल्कि यह लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है। रीना माहेश्वरी ने आगे कहा कि सच में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे बहुत ही शानदार व काबिल ए तारीफ है।

रीना माहेश्वरी ने बताया कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के रास्ते में 12 जगहों पर वेज साइड सुविधाएं हैं। रीना माहेश्वरी ने आगे बताया कि एक्सप्रेसवे पर 62 बस शेल्टर, 76 किलोमीटर सर्विस रोड और 10 इंटरचेंज बनाए गए हैं व इसके अलावा यात्रियों के आराम के लिए फूड कोर्ट, टॉयलेट और रेस्ट एरिया भी बनाए गए है। रीना माहेश्वरी ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगा है व इसमें कैमरे, सिग्नल और इमरजेंसी मदद की सुविधा भी है। रीना माहेश्वरी ने आगे बताया कि इसके साथ साथ साउंड और लाइट बैरियर भी लगाए गए हैं ताकि जानवरों को परेशानी न हो। रीना माहेश्वरी ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर सोलर पावर और ग्रीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। रीना माहेश्वरी ने कहा कि यह दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे विकास और प्रकृति का बेहतरीन उदाहरण है। रीना माहेश्वरी ने बताया कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 210 किलोमीटर है जो दिल्ली से शुरू होकर यूपी होते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेगा। रीना माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास और जनता की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए जनहित कार्यों को करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। रीना माहेश्वरी ने आगे कहा कि भविष्य में भी भाजपा व नरेंद्र मोदी इसी तरह से जनता के लिए शानदार व प्रशंसनीय कार्य करते रहेंगे।


