Home क्राइम Delhi Crime: दिल्ली में सरकारी कर्मचारी युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी,...

Delhi Crime: दिल्ली में सरकारी कर्मचारी युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर मांगा न्याय

0
20

Delhi Crime: दिल्ली में सरकारी कर्मचारी युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर मांगा न्याय

नई दिल्ली: राजधानी के न्यू अशोक नगर इलाके में 20 वर्षीय सरकारी कर्मचारी युवती की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी एक PCR कॉल के जरिए मिली, जिसमें आत्महत्या की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कमरा अंदर से बंद पाया गया। इसके बाद फायर सर्विस की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। घटनास्थल की जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया है, जहां मौत के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौके से किसी तरह की स्पष्ट आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन मामले की जांच जारी है।

दूसरी ओर, परिजनों ने पुलिस की शुरुआती थ्योरी को खारिज करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की बहन का कहना है कि उसकी बहन की हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जो संघर्ष की ओर इशारा करते हैं।

परिवार का यह भी दावा है कि आरोपी पहले से उन्हें धमका रहा था और अपने प्रभाव का डर दिखा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के दो दिन बाद भी उन्हें शव को ठीक से देखने नहीं दिया गया, जिससे उनकी शंका और बढ़ गई है।

पुलिस ने मामला धारा 174 CrPC के तहत दर्ज कर लिया है और कमरे को फॉरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या, और दुष्कर्म के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं परिवार न्याय की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here