सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Delhi Crime: दिल्ली के हर्ष विहार में सनसनी: प्रताप नगर सी-ब्लॉक में दो लोगों की गोली मारकर हत्या

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: दिल्ली के हर्ष विहार में सनसनी: प्रताप नगर सी-ब्लॉक में दो लोगों की गोली मारकर हत्या

राजधानी दिल्ली एक बार फिर खून-खराबे की वारदात से दहल उठी है। हर्ष विहार इलाके में बदमाशों ने प्रताप नगर सी-ब्लॉक में 5 सितंबर की शाम ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर दो लोगों की हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब इलाके की सड़कों पर सामान्य चहल-पहल थी। अचानक हुई फायरिंग से आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों की ओर भागने लगे।

पुलिस को घटना की सूचना शाम करीब 7:15 बजे मिली। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि हमलावरों ने दो व्यक्तियों – 35 वर्षीय सुधीर उर्फ बंटी और 30 वर्षीय राधे प्रजापति को निशाना बनाया था। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हर्ष विहार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27/54/59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच को तेज करने के लिए कई विशेष टीमें बनाई गई हैं। साथ ही, फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं, जिससे अपराधियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

दिल्ली में यह कोई पहली घटना नहीं है जिसने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले करावल नगर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया था। उस मामले में प्रदीप नामक आरोपी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी जयश्री और अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी थी और वारदात के बाद फरार हो गया था।

लगातार सामने आ रही इस तरह की वारदातें दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। हर्ष विहार की घटना ने लोगों के मन में असुरक्षा की भावना और बढ़ा दी है। अब देखना यह है कि पुलिस कितनी जल्दी आरोपियों तक पहुंच पाती है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *