Home क्राइम Delhi crime: नई दिल्ली तिगड़ी में दिनदहाड़े लूट, विरोध पर दो भाइयों...

Delhi crime: नई दिल्ली तिगड़ी में दिनदहाड़े लूट, विरोध पर दो भाइयों पर चाकू से हमला

0
32

Delhi crime: नई दिल्ली तिगड़ी में दिनदहाड़े लूट, विरोध पर दो भाइयों पर चाकू से हमला

राजधानी नई दिल्ली के तिगड़ी इलाके में दिनदहाड़े लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कृष्णा पार्क स्थित एक जनरल स्टोर पर बदमाशों ने लूट की कोशिश की और विरोध करने पर दुकानदार समेत उसके भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। घायल हुए दोनों भाइयों की पहचान परवीन (43) और विकास (38) के रूप में हुई है। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दो बदमाश दुकान में घुसे और गल्ले से पैसे लूटने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने परवीन के पेट में चाकू मार दिया। शोर सुनकर पहुंचे उनके भाई विकास पर भी हमला कर दिया गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

डीसीपी साउथ के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और वे तिगड़ी के जेजे कैंप इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा गया। लोगों का आरोप है कि इलाके में बढ़ते अपराधों पर पुलिस सख्ती नहीं दिखा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here