सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi crime: लव मैरिज, दहेज की मांग और चार महीने की प्रेग्नेंसी, दिल्ली में पति ने महिला कमांडो की बेरहमी से हत्या की

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi crime: लव मैरिज, दहेज की मांग और चार महीने की प्रेग्नेंसी, दिल्ली में पति ने महिला कमांडो की बेरहमी से हत्या की

राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात महिला कमांडो काजल की उनके ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात ने न सिर्फ पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि समाज में दहेज और घरेलू हिंसा की कड़वी सच्चाई को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पति अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

27 साल की काजल वर्ष 2022 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं। मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर उन्होंने बेहद कम समय में स्पेशल सेल की स्वाट यूनिट में जगह बना ली थी। एक साधारण परिवार से आने वाली काजल के लिए यह उपलब्धि किसी सपने से कम नहीं थी। गांव और परिवार में बेटी के महिला कमांडो बनने की खुशी और गर्व का माहौल था। लेकिन जिस घर को काजल ने अपने सपनों का आशियाना समझा था, वही घर धीरे-धीरे उसके लिए दर्द और हिंसा का केंद्र बन गया।

काजल की शादी वर्ष 2023 में अंकुर से हुई थी। यह एक लव मैरिज थी। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई, दोस्ती प्यार में बदली और फिर परिजनों की सहमति से शादी हो गई। अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर दिल्ली कैंट में तैनात है। बाहर से देखने पर दोनों की जिंदगी पूरी तरह से सैटल और खुशहाल लगती थी। दोनों पढ़े-लिखे, नौकरीपेशा और आत्मनिर्भर थे, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद काजल की जिंदगी में तनाव और पीड़ा की शुरुआत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि शादी के महज 15 दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने गाड़ी और पैसों की मांग शुरू कर दी। काजल को लगातार ताने दिए जाने लगे और मानसिक के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार परिवार के लोगों ने समझौते की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं बदले। हालात बिगड़ते देख काजल ने दिल्ली में अलग रहने का फैसला भी किया, लेकिन आरोप है कि वहां भी पति अंकुर दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता रहा।

Advertisement

परिवार का कहना है कि काजल सब कुछ सहती रही, क्योंकि उसे अपने करियर और आने वाले बच्चे की चिंता थी। काजल चार महीने की गर्भवती थी और इस अवस्था में भी वह अपनी ड्यूटी और घरेलू हालात के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान एक दिन घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि गुस्से में आकर अंकुर ने काजल के सिर पर डंबल से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह घटना न सिर्फ एक महिला कमांडो की दर्दनाक मौत की कहानी है, बल्कि यह भी दिखाती है कि पढ़े-लिखे और नौकरीपेशा होने के बावजूद दहेज की लालच और हिंसा किस तरह जिंदगियां बर्बाद कर देती है। काजल की मौत ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर कब तक महिलाएं अपने ही घर में सुरक्षित नहीं होंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *