सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Crime News: वेलकम इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, देर रात फायरिंग से फैली दहशत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime News: वेलकम इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, देर रात फायरिंग से फैली दहशत

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के Welcome इलाके में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक अमानुल्लाह कुरैशी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान अमानुल्लाह कुरैशी पुत्र मोहम्मद तस्लीम निवासी गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 19 और 20 मई की दरम्यानी रात थाना वेलकम क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम श्याम लाल कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल युवक को उसके परिजन गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस, एफएसएल टीम और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर संख्या 233/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Advertisement

मृतक के पिता मोहम्मद तस्लीम ने घटना को लेकर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सलमान, उसकी मां, उसका भाई अक्षय नावेद और सलमान जेडी का परिवार इस वारदात में शामिल हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को पहले से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और परिवार के सदस्यों की हत्या की साजिश रची जा रही थी। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि इस संबंध में पहले कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी।

तस्लीम ने कहा कि जब उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली और उन्होंने अस्पताल में अपने बेटे को देखा तो वह खुद को संभाल नहीं पाए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *