सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi Crime: शाहदरा के सीमापुरी में बेटे ने मां को जमीन पर पटककर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: शाहदरा के सीमापुरी में बेटे ने मां को जमीन पर पटककर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी ही 60 वर्षीय मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मामूली घरेलू विवाद के दौरान आरोपी बेटे ने अपनी मां को जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

शाहदरा जिले के डीसीपी आर.पी. मीना के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी युवक शेर अली (27) अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान उसकी मां बीच-बचाव करने के लिए पहुंचीं और दोनों को शांत कराने की कोशिश करने लगीं।

इसी दौरान विवाद और बढ़ गया और गुस्से में आए शेर अली ने अपनी मां को जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह जमीन पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिवार के लोग उन्हें तुरंत घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका की बहू ने पुलिस को दिए बयान में अपने पति शेर अली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बहू का कहना है कि उसका पति अक्सर घर में विवाद करता था और उस दिन भी झगड़े के दौरान उसने अपनी मां के साथ मारपीट की। बहू के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपी शेर अली पेशे से दर्जी है और लोनी इलाके में काम करता है, जबकि उसकी मां गृहिणी थीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पूरे घटनाक्रम और विवाद की असली वजह का पता लगाया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *