सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi Crime: पांडव नगर में चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: पांडव नगर में चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र के संजय झील इलाके में एक भयावह घटना सामने आई है, जिसमें दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना ने इलाके में दहशत और खौफ का माहौल पैदा कर दिया।

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस अभिषेक धानिया ने बताया कि पुलिस को संजय झील के शौचालय क्षेत्र के पास एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पाया गया। मौके पर तुरंत पहुंची पुलिस टीम ने मृतक को घटनास्थल पर ही मृत पाया। मृतक की पहचान लुखा चौधरी उर्फ विक्रम, निवासी जवाहर मोहल्ला, शशि गार्डन, दिल्ली, के रूप में हुई। घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

पांडव नगर थाना, क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हमला किसी व्यक्तिगत रंजिश या अन्य कारण से किया गया।

पुलिस ने आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लोगों से सूचना लेने के निर्देश जारी किए हैं। इस घटना ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *