सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Murder: नेहरू विहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, सात गोलियां लगने से राशिद की मौत, हमलावर फरार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Murder: नेहरू विहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, सात गोलियां लगने से राशिद की मौत, हमलावर फरार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू विहार इलाके में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। इस खूनी वारदात में मृतक को करीब सात गोलियां लगीं। मृतक की पहचान राशिद के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब छह बजे राशिद अपने घर के पास गली में खड़ा था। इसी दौरान तीन हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलाबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक हमलावर वारदात को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो चुके थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने सीधे राशिद को निशाना बनाया। हमले में गंभीर रूप से घायल राशिद खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बेहद नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट राहुल अलवाल समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीमों ने भी मौके का मुआयना किया और घटनास्थल से कारतूसों के खोखे समेत कई अहम साक्ष्य जुटाए।

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राशिद पर इससे पहले भी एक बार जानलेवा हमला हो चुका था, जिसमें वह बच गया था। ऐसे में पुलिस इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश, गैंगवार या आपराधिक दुश्मनी जैसे पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि हमलावर राशिद की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और उन्होंने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। फिलहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *