सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Crime: नए साल से पहले राजधानी में दिनदहाड़े दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लूट और फायरिंग से मचाया हड़कंप

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: नए साल से पहले राजधानी में दिनदहाड़े दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लूट और फायरिंग से मचाया हड़कंप

नया साल आने में अब कुछ ही समय बाकी है, लेकिन जश्न की तैयारियों के बीच राजधानी दिल्ली में अपराध का डर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। दिल्ली पुलिस भले ही नए साल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के दावे कर रही हो, लेकिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सामने आई एक सनसनीखेज वारदात ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जाफराबाद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट और फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

यह सनसनीखेज घटना जाफराबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी रोड की है। पूजा पब्लिक स्कूल के पास स्थित वैष्णव मिष्ठान भंडार और उसके पास की एक अन्य दुकान को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाश अचानक दुकानों के सामने आकर रुके। बदमाशों ने पिस्टल निकालकर दुकानदारों को धमकाया और कैश देने की मांग करने लगे। अचानक हुई इस वारदात से दुकानों में मौजूद ग्राहक और आसपास के लोग घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि जब एक दुकानदार ने बदमाशों की मांग मानने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। पिस्टल के बट से दुकानदार को पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लूटपाट के दौरान दुकानों में चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

Advertisement

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार होने लगे। इसी दौरान दहशत फैलाने के इरादे से उन्होंने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सड़क से गुजर रहे 40 वर्षीय आबिद को गोली लग गई। गोली लगते ही आबिद सड़क पर गिर पड़े, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल आबिद को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है।

घटना की सूचना मिलते ही जाफराबाद थाना पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल डीसीपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए। पुलिस बदमाशों की संख्या, उनकी पहचान, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और फरार होने के रास्तों की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

दिनदहाड़े हुई इस लूट और फायरिंग की घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब दोपहर के समय इस तरह की वारदात हो सकती है तो रात के समय सुरक्षा का क्या हाल होगा। लोगों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चिंता जाहिर की है। नए साल से पहले राजधानी में लगातार सामने आ रही लूट और फायरिंग की घटनाएं दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *