सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Ghazipur Murder Mystery: गाज़ीपुर में नवविवाहिता खुशी की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट और जलाने के निशान से सनसनी

3 मिनट पढ़ें

Ghazipur Murder Mystery: गाज़ीपुर में नवविवाहिता खुशी की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट और जलाने के निशान से सनसनी

पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में 21 वर्षीय नवविवाहिता खुशी की संदिग्ध मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मामला पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र के गोपाल गली का है, जहां महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को दोपहर करीब 3 बजे PCR कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि एक महिला अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को खुशी का शव मकान की चौथी मंजिल पर बने कमरे में सोफे पर पड़ा मिला।

शुरुआती जांच में महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा उसकी जांघ पर किसी गर्म इलेक्ट्रिक छड़ जैसी वस्तु से दागने के निशान भी मिले हैं। शरीर पर मिले इन निशानों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

मृतका खुशी मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसकी शादी अक्टूबर 2025 में तरुण डेढ़ा नामक युवक से हुई थी। शादी को अभी कुछ ही महीने हुए थे और इसी बीच हुई इस संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के समय घर में खुशी का पति तरुण और उसका देवर सुमित मौजूद बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पति तरुण डेढ़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू को समझा जा सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब और क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से कई अहम नमूने और साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या समेत सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *