Delhi Crime: दिल्ली शराब की दुकान में नकाबपोश बदमाशों का हमला, सेल्समैन गंभीर घायल

0
35

Delhi Crime: दिल्ली शराब की दुकान में नकाबपोश बदमाशों का हमला, सेल्समैन गंभीर घायल

दिल्ली में अपराधियों ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। थाना भारत नगर इलाके की निमड़ी कॉलोनी स्थित सरकारी शराब की दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है। सभी ने दुकान में घुसकर अचानक चाकू और हॉकी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि जैसे ही सेल्समैन ग्राहकों को शराब देने में व्यस्त था, उसी समय नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे और उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद घायल सेल्समैन दुकान के अंदर ही गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

घायल की पहचान 40 वर्षीय ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। उसके गर्दन, हाथ और पैर पर कई जगह गहरे घाव आए हैं और हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।

पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों और शराब की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के कालकाजी इलाके में भी एक सेवादार की हत्या कर दी गई थी। वहां विवाद चुन्नी-प्रसाद के मुद्दे को लेकर हुआ था। ऐसे मामलों ने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here