सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के फतेहपुर बेरी में पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, आरोपी आजम समेत अन्य की तलाश जारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: दिल्ली के फतेहपुर बेरी में पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, आरोपी आजम समेत अन्य की तलाश जारी

नई दिल्ली। दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में 16 सितंबर को एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें पुलिस टीम पर हमला हुआ। पुलिस टीम वहां एक आरोपी को पकड़ने गई थी, लेकिन हमला करने वालों ने टीम पर हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, टीम आजम नाम के आरोपी को पकड़ने गई थी। आजम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था और उसकी तामील के लिए पुलिस चंदन होला गांव में पहुंची थी। पुलिस को देखते ही आजम ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया। इस हमले के कारण इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस की अतिरिक्त टीमें तुरंत मौके पर भेजी गईं।

Advertisement

घायल पुलिसकर्मियों के बयान के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आजम और अन्य हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जा सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *