Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Crime: Delhi के जीबी रोड पर नाबालिग को बेचने की कोशिश...

Delhi Crime: Delhi के जीबी रोड पर नाबालिग को बेचने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने बचाया

0
18

Delhi Crime: Delhi के जीबी रोड पर नाबालिग को बेचने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने बचाया

Delhi के मध्य जिले में महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई। टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को जीबी रोड पर बेचे जाने से बचा लिया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता Darbhanga (बिहार) की रहने वाली है, जो घर छोड़कर दिल्ली पहुंची थी। यहां आरोपी शिवजी दास ने उसे नौकरी का झांसा देकर अपने साथ रखा और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए लगातार धमकाता रहा।

बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल को आरोपी लड़की को जीबी रोड लेकर पहुंचा, जहां उसे बेचने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान लड़की ने हालात को भांपते हुए हिम्मत दिखाई और पुलिस से मदद मांगी।

महिला पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है और उससे पूछताछ के आधार पर आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है, जिसके हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here