सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Delhi Crime: मंडोली जेल के बाहर फायरिंग से सनसनी, बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला, आपराधिक रंजिश की आशंका

3 मिनट पढ़ें

Delhi Crime: मंडोली जेल के बाहर फायरिंग से सनसनी, बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला, आपराधिक रंजिश की आशंका

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के संवेदनशील माने जाने वाले मंडोली जेल क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो बदमाशों ने जेल के मुख्य द्वार के पास गुजर रहे एक बाइक सवार युवक पर अचानक फायरिंग कर दी। वारदात इतनी तेजी से हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। गोलियां लगने से घायल हुए युवक की पहचान 24 वर्षीय सोमवीर के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार सोमवीर को कमर के पास गोली लगी है, जिसके बाद उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। देर शाम मेडिकल टीम ने ऑपरेशन शुरू किया और पीड़ित के शरीर से गोली निकालने की प्रक्रिया जारी रही। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि गोली गहराई तक धंसी होने के कारण सर्जरी में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद पीड़ित का बयान दर्ज किया और हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सोमवीर का खुद का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ पूर्वी दिल्ली के कई थानों में मामले दर्ज हैं। इस वजह से पुलिस इस पूरी घटना को पुरानी गैंग रंजिश या किसी व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा भी मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही सोमवीर जेल के बाहर पहुंचा, उन पर सीधे फायरिंग की गई। वारदात में इस्तेमाल बाइक और हथियारों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके में मौजूद कई दुकानदारों और राहगीरों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है।

जेल के आसपास पहले भी कई बार रंजिश के चलते फायरिंग या हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र के इतने पास हुए इस हमले ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि जेल के आसपास अक्सर संदिग्ध लोग घूमते दिखाई देते हैं, जिन्हें रोकने-टोकने की जरूरत है।

फिलहाल पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में लगी हैं। अधिकारी इस पूरे मामले को गैंगवार से जुड़ी गंभीर कड़ी के रूप में भी जांच रहे हैं। घायल सोमवीर का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर होने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि उससे पूछताछ कर अधिक जानकारी जुटाई जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *