सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो बदमाश इरफान और लालू पुलिस की गोली से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी का नाम नितेश है। पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार और एक कार भी जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों बदमाश कार से जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रैप लगाया, लेकिन बदमाशों ने सरेंडर करने की बजाय गोलीबारी करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन आघात चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत अब तक कई बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कैश बरामद किया गया है।

इसके अलावा, शुक्रवार को हरियाणा एसटीएफ (सोनीपत यूनिट) और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल व उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में हरियाणा के कुख्यात बदमाश रविंद्र निवासी रोहतक और उसके साथी अरुण निवासी सोनीपत मुठभेड़ में मारे गए। मारा गया अरुण उत्तर प्रदेश के बरेली में दिशा पाटनी के आवास पर गोलीबारी में शामिल था। यह उसकी पहली ही वारदात थी। अरुण बारहवीं पास था और परिवार के लिए डेयरी का काम करता था। परिवार को उसके मारे जाने की खबर फोन पर मिली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *