सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Crime: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बुराड़ी में नकली टूथपेस्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बुराड़ी में नकली टूथपेस्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया

नई दिल्ली दिवाली के त्योहार के बीच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुराड़ी इलाके में नकली सामान बनाने और बेचने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने लगभग 25,000 नकली टूथपेस्ट ट्यूब्स और भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें रैकेट का मास्टरमाइंड भी शामिल है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी को लगातार सूचना मिल रही थी कि उनके लोकप्रिय ब्रांड ‘क्लोजअप’ के नकली टूथपेस्ट बाजार में बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमें जानकारी मिली कि क्लोजअप टूथपेस्ट का डुप्लिकेट प्रोडक्ट बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है। हमने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।”

Advertisement

सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने बुराड़ी में छापेमारी की। गोदाम में भारी मात्रा में नकली टूथपेस्ट ट्यूब्स, उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री और मशीनरी बरामद हुई। पुलिस ने रैकेट के सरगना को भी हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था और नकली प्रोडक्ट्स को दिल्ली के विभिन्न बाजारों में सप्लाई कर रहा था।

पुलिस अब इस रैकेट के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नकली सामान कहां-कहां पहुंचाया गया। क्राइम ब्रांच ने इस कार्रवाई को दिवाली के मौके पर उपभोक्ताओं की सुरक्षा और बाजार में नकली माल रोकने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *