सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Crime: जामिया नगर फ्लैट में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, पास बैठा मानसिक रूप से बीमार बेटा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: जामिया नगर फ्लैट में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, पास बैठा मानसिक रूप से बीमार बेटा

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि शव दो से तीन दिन पुराना है। पुलिस के अनुसार जब टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि मृतका का मानसिक रूप से कमजोर बेटा शव के पास बैठा हुआ था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद तुरंत जांच टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई है या फिर इसके पीछे कोई और कारण है। मृतका के बेटे को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और फ्लैट को सील कर दिया गया है।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटनाक्रम की पूरी जानकारी मिल सके। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि महिला का शव 2–3 दिन पुराना हो सकता है और इस दौरान बेटा शव के पास ही मौजूद था।

इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं कि इतने दिनों तक शव फ्लैट में पड़ा रहा और इसकी जानकारी देर से मिली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *