सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Fake Products Gang: दिल्ली में नकली प्रोडक्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें

Fake Products Gang: दिल्ली में नकली प्रोडक्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में नकली प्रोडक्ट बनाने और उन्हें बाजार में सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लगातार चलाए गए विशेष अभियान में 30 लाख रुपये से अधिक की नकली सामग्री जब्त की है। इनमें नकली ENO, Sensodyne टूथपेस्ट और गोल्ड फ्लैक सिगरेट शामिल हैं। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच को कुछ दिन पहले गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में नकली प्रोडक्ट्स का उत्पादन और सप्लाई हो रही है। इस जानकारी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कई जगहों पर छापेमारी की। पहली बड़ी कार्रवाई विजय विहार, रोहिणी और कश्मीरी गेट इलाकों में की गई। इसके बाद 10 अगस्त को मजरी-कराला गांव और 11 अगस्त को बवाना इलाके में भी छापे मारे गए।

इन छापों के दौरान पुलिस ने दो ऐसी फैक्ट्रियों का खुलासा किया, जहां नकली ईनो और सेंसोडाइन तैयार किया जा रहा था। फैक्ट्री से मशीनें, पैकेजिंग सामग्री और भारी मात्रा में नकली माल बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से आम लोगों को नकली ब्रांडेड सामान बेचकर धोखा दे रहा था और करोड़ों का मुनाफा कमा रहा था।

क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह के तार दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य राज्यों तक भी फैले हो सकते हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क की गहन जांच कर रही है ताकि सप्लाई चेन और मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इस कार्रवाई से साफ है कि राजधानी दिल्ली में नकली प्रोडक्ट्स का कारोबार किस हद तक फैल चुका है और किस तरह से लोग ब्रांडेड सामान के नाम पर नकली उत्पाद खरीदने को मजबूर होते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे खरीदारी के समय सतर्क रहें और संदिग्ध उत्पाद की जानकारी तुरंत अधिकारियों तक पहुंचाएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *