सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Crime: शास्त्री नगर मेट्रो में खूनखराबा, दिल्ली पुलिस ने कुछ घंटों में पाँच नाबालिग हमलावर पकड़े

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: शास्त्री नगर मेट्रो में खूनखराबा, दिल्ली पुलिस ने कुछ घंटों में पाँच नाबालिग हमलावर पकड़े

शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर 26 जनवरी 2026 को हुई सनसनीखेज चाकूबाज़ी की वारदात का दिल्ली पुलिस ने रिकॉर्ड समय में खुलासा कर दिया। घटना में 27 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे पहले दीप चंद बंधु अस्पताल और बाद में हालत नाज़ुक होने पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना एनएसपी मेट्रो में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके तुरंत बाद इंस्पेक्टर सुशीला के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और जमीनी जांच के जरिए आरोपियों का सुराग लगाया।

लगातार दबिश और सटीक रणनीति के बाद पुलिस ने शास्त्री नगर की हनुमान गली से पाँच नाबालिग आरोपियों को धर दबोचा। शिकायतकर्ता, जो घायल युवक का साला है, ने आरोपियों की पहचान की।

Advertisement

पकड़े गए सभी आरोपी 16 से 17 वर्ष की आयु के हैं और उन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत विधिसम्मत प्रक्रिया में लिया गया है। घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए गए हैं और फॉरेंसिक जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस की यह त्वरित और पेशेवर कार्रवाई न सिर्फ अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि मेट्रो यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कानून व्यवस्था की मजबूत प्रतिबद्धता भी दर्शाती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *