सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Crime: शकरपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस विवाद बना खूनी, 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: शकरपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस विवाद बना खूनी, 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया, जिसमें 19 वर्षीय युवक विशाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार रात की है, जब विशाल अपने घर के पास आयोजित शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद दो नाबालिग युवकों के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कहासुनी अचानक हिंसक हो गई और दोनों नाबालिग आरोपियों ने विशाल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल विशाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक विशाल की दोस्ती एक नाबालिग लड़की से थी, जिसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका था और मारपीट की घटना सामने आई थी, जो थाने तक पहुंची थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते दोनों नाबालिग आरोपी विशाल से नाराज चल रहे थे। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया और उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद शकरपुर इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग शादी समारोहों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *