सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi: CM रेखा गुप्ता का AAP पर करारा वार, बोलीं “नौटंकी पार्टी है, कोर्ट के आदेश पर हो रहा काम”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi: CM रेखा गुप्ता का AAP पर करारा वार, बोलीं “नौटंकी पार्टी है, कोर्ट के आदेश पर हो रहा काम”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें “नौटंकी पार्टी” करार दिया है। यह बयान उस समय आया जब AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज दिल्ली के जंगपुरा स्थित मद्रासी कैंप में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच मौके पर पहुंचे और सरकार पर निशाना साधा। इसके जवाब में मुख्यमंत्री गुप्ता ने तीखे शब्दों में AAP नेताओं की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि “कोई झुग्गी-झोपड़ी तोड़े नहीं जा रही है, फिर भी AAP ड्रामा कर रही है।”

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अदालत के आदेशों के तहत की जा रही है और इसमें राजनीति करने का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा, “AAP सिर्फ बेरोजगारी, गुमराह करने और लोगों को भड़काने की पार्टी बनकर रह गई है। हम दिल्ली के विकास और व्यवस्था की बहाली के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन ये लोग सड़कों पर नाटक कर विकास कार्यों में अड़चन डाल रहे हैं।”

रेखा गुप्ता ने याद दिलाया कि AAP वही पार्टी है जिसने अपने ही शासनकाल में बार-बार धरने देकर प्रशासनिक कामकाज में बाधाएं डाली थीं। “अब भी इनका उद्देश्य सिर्फ हंगामा और दिखावा करना है, जबकि सरकार जनता को स्थायी और योजनाबद्ध तरीके से पक्के मकान देने की दिशा में काम कर रही है।”

Advertisement

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अदालतों के आदेशों का पालन करना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है और नालों, सड़कों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से बसे ढांचों को वैध नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार की नीति और नीयत दोनों साफ हैं। दिल्ली की दशकों पुरानी समस्याएं 100 दिनों में हल नहीं की जा सकतीं, लेकिन हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

रेखा गुप्ता ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और विकास कार्यों में सरकार का साथ दें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए संवैधानिक और न्यायिक ढांचे के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *