सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi CM Death Threat: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद से कॉल कर दी गई धमकी, पुलिस जांच में जुटी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi CM Death Threat: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद से कॉल कर दी गई धमकी, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गुरुवार देर रात जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम को रात लगभग 11 बजे एक अज्ञात कॉल के माध्यम से दी गई, जिसमें साफ तौर पर रेखा गुप्ता को मारने की बात कही गई। कॉल मिलने के बाद तुरंत ही गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई और इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। दोनों ही स्थानों की पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है।

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, यह कॉल कोतवाली थाना क्षेत्र से की गई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कॉल करने वाले शख्स की पहचान करने में आंशिक सफलता मिली है, लेकिन अब तक उसका ठिकाना स्पष्ट नहीं हो सका है क्योंकि कॉल के बाद वह नंबर बंद हो गया है। गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस की टीमें मिलकर आरोपी की तलाश कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर कहा है कि उन्हें गाजियाबाद पुलिस से देर रात सूचना मिली और तुरंत ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तर पश्चिम जिले की पुलिस यूनिट इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है और संभावित संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। रेखा गुप्ता के आधिकारिक स्टाफ से भी प्रारंभिक पूछताछ की गई है ताकि सुरक्षा इंतजामों में कोई चूक न हो।

इस बीच, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेखा गुप्ता को हाल ही में उनके विधानसभा क्षेत्र के नजदीक एक सरकारी आवास आवंटित किया गया है। यह आवास दिल्ली सचिवालय और विधानसभा से नजदीक होने के कारण उन्हें अपने आधिकारिक कार्यों को सुविधाजनक रूप से संचालित करने में मदद करेगा। इस आवास के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस कार्य में लगभग 47 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे 60 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisement

लोक निर्माण विभाग ने कैंप कार्यालय स्थापित करने के लिए भी निविदा जारी की है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि मुख्यमंत्री के कार्यों में कोई व्यवधान न आए और उनका नया कार्यालय जल्द से जल्द कार्यशील हो सके।

इस पूरी घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासतौर पर तब जब किसी मुख्यमंत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब इस मामले को बेहद गंभीरता से लेकर काम कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और साइबर सेल भी इस कॉल की तकनीकी जांच में शामिल हो गई हैं ताकि कॉल करने वाले की सही लोकेशन और पहचान सुनिश्चित की जा सके।

सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह धमकी किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है या फिर किसी मानसिक रूप से असंतुलित व्यक्ति का कृत्य? फिलहाल, मामले की जांच जारी है और अधिकारी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *