Home दिल्ली-एनसीआर PM Modi Birthday Wishes: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया पीएम...

PM Modi Birthday Wishes: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष गीत, बच्चे 21 भाषाओं में गाए बधाई गीत

0
85

PM Modi Birthday Wishes: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष गीत, बच्चे 21 भाषाओं में गाए बधाई गीत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एक विशेष गीत ‘नमो प्रगति दिल्ली – बाल स्वर से राष्ट्र स्वर तक’ लॉन्च किया। इस गीत में दिल्ली के स्कूली बच्चे 21 अलग-अलग भाषाओं में पीएम मोदी को बर्थडे विश करते हुए नजर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्षों से पीएम मोदी ने दिल्ली के लिए जीवन रेखा की तरह काम किया है। पिछली सरकारों ने उनकी आलोचना की, लेकिन आज हमारी सरकार उनके प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करती है।” उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए शुभकामना कार्ड्स की सराहना करते हुए कहा कि ये कार्ड्स बुधवार तक पीएम मोदी तक पहुंचाए जाएंगे।

रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में आगामी पहल का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 15 दिनों के ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान नए पाठ्यक्रम, राष्ट्र नीति, नीव और निपुण जैसे कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जो बच्चों की शिक्षा और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देंगे।

इसके अलावा, पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह 7 बजे कर्तव्य पथ पर एक विशेष मॉर्निंग वॉक का आयोजन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here