सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi Infrastructure: सीएम रेखा गुप्ता ने जल बोर्ड की 2100 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Infrastructure: सीएम रेखा गुप्ता ने जल बोर्ड की 2100 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिमी दिल्ली के टोडापुर स्थित रामलीला मैदान में दिल्ली जल बोर्ड की 2100 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहती, बल्कि योजनाओं को समय पर पूरा कर जनता तक लाभ पहुँचाने में विश्वास करती है।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि जल प्रबंधन का मजबूत ढांचा विकसित करना ‘विकसित दिल्ली’ के लक्ष्य के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी हों और गुणवत्ता पर कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल जल आपूर्ति को बेहतर बनाना है, बल्कि दिल्लीवासियों को सुरक्षित, पर्याप्त और समय पर पानी की सुविधा सुनिश्चित करना भी है।

Advertisement

कार्यक्रम में अधिकारियों और जल बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं शहर के जल आपूर्ति नेटवर्क को आधुनिक बनाने, रिसाव कम करने और बेहतर वितरण प्रणाली स्थापित करने में मदद करेंगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से दिल्ली के हर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति में सुधार आएगा और नागरिकों को लंबे समय तक स्थायी समाधान मिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *