सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Cleanliness: कूड़े के पहाड़ों पर निर्णायक प्रहार, स्वच्छ दिल्ली की दिशा में बढ़ रही है सरकार : श्री दत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Cleanliness: कूड़े के पहाड़ों पर निर्णायक प्रहार, स्वच्छ दिल्ली की दिशा में बढ़ रही है सरकार : श्री दत्त शर्मा

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार): दिल्ली में वर्षों से बनी कूड़े के पहाड़ों की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का स्वागत करते हुए घोंडा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दत्त शर्मा ने कहा कि राजधानी को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त कराने की दिशा में सरकार योजनाबद्ध तरीके से तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार का उद्देश्य केवल कूड़े के ढेर हटाना नहीं, बल्कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक प्रबंधन से मजबूत बनाना है। श्री दत्त शर्मा ने कहा कि ओखला, भलस्वा और गाजीपुर जैसी लैंडफिल साइटों पर वर्षों से जमा पुराने कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी आना दिल्ली के लिए बड़ी उपलब्धि है। पुराने कचरे को हटाकर जमीन को खाली कराने के साथ-साथ कचरे के वैज्ञानिक प्रसंस्करण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा स्वयं लैंडफिल साइटों का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेना इस बात का प्रमाण है कि सरकार इस समस्या को गंभीरता से लेकर धरातल पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कचरा प्रबंधन को अब पारंपरिक तरीके से देखने के बजाय आधुनिक व्यवस्था के रूप में विकसित किया जा रहा है। कचरे के निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और कचरे से उपयोगी संसाधन तैयार करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इससे जहां लैंडफिल साइटों पर दबाव कम होगा, वहीं दिल्ली के पर्यावरण और नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। कूड़े के पहाड़ों का आकार कम होना सरकार की सक्रिय कार्यशैली और निरंतर निगरानी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को समाप्त करने के लिए सरकार और स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है और ट्रिपल इंजन सरकार इसी समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है।दत्त शर्मा ने कहा कि स्वच्छ दिल्ली का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता। इसमें दिल्लीवासियों की भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। लोगों को घरों से ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके देना चाहिए तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने से बचना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की मौजूदा कार्ययोजना और तेज गति से चल रहे सफाई अभियानों के परिणामस्वरूप आने वाले समय में दिल्ली कूड़े के पहाड़ों की समस्या से काफी हद तक मुक्त होगी और राजधानी स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *