सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का किया फैसला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

LSG vs DC Live Score: डेविड वॉर्नर ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीता, पहले गेंदबाज़ी का किया फैसला

LSG vs DC Live Score: IPL सीज़न-16 में डबल हेडर का दूसरा मुकाबला अब से कुछ ही देर बाद लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच साढ़े सात बजे खेला जाएगा. दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है.

IPL सीज़न-16 में डबल हेडर का दूसरा मुकाबला अब से कुछ ही देर बाद लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच साढ़े सात बजे खेला जाएगा. दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड यानि की अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले आईपीएल सीज़न की अगर बात करें तो लखनऊ की टीम ने दिल्ली के खिलाफ दोनों मुकाबले जीते थे. लखनऊ की कप्तानी के एल राहुल कर रहे हैं वहीं दिल्ली की कमान डेविड वॉर्नर को सौंपी गई है. दिल्ली की तरफ से रेगुलर कप्तान ऋषभ पंत अवेलिबल नहीं होंगे. डेविड वॉर्नर पहली बार दिल्ली की कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे. वहीं लखनऊ की अगर बात करें तो के एल राहुल की कप्तानी वाली इस टीम के हौसले बुलंद होंगे क्योंकि टीम अपने पहले ही सीज़न में प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही थी.

दोनों टीमों की फाइनल XI इन खिलाड़ियों में से चुनी जाएगी:

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुनाल पांड्या, प्रेरक मांकड़, जयदेव उनादकट, अवेश खान, रवि बिश्नोई, कृष्णप्पा गौतम, स्वप्निल सिंह, नवीन -उल-हक, यश ठाकुर, डेनियल सैम्स, रोमारियो शेफर्ड, युद्धवीर सिंह चरक, करण शर्मा, मयंक यादव, अमित मिश्रा, मनन वोहरा

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, रिले रोसौव, रिपल पटेल, यश धुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *