Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Building Safety भवन सुरक्षा को लेकर रेखा गुप्ता सरकार की पहल...

Delhi Building Safety भवन सुरक्षा को लेकर रेखा गुप्ता सरकार की पहल से हादसों पर लगेगा अंकुश : दर्शन सिंह

0
30

Delhi Building Safety भवन सुरक्षा को लेकर रेखा गुप्ता सरकार की पहल से हादसों पर लगेगा अंकुश : दर्शन सिंह

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार)। राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रस्तावित नई नीति को आम लोगों की जिंदगी से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन सिंह ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन लाखों लोग स्कूलों, अस्पतालों, नर्सिंग होम, पीजी, कोचिंग सेंटर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित विभिन्न सार्वजनिक भवनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में भवनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सरकार द्वारा नियमित निरीक्षण, संरचनात्मक ऑडिट और सुरक्षा प्रमाणन को अनिवार्य किए जाने की पहल से न केवल लापरवाही पर अंकुश लगेगा, बल्कि संभावित हादसों की समय रहते पहचान कर उन्हें रोकने में भी मदद मिलेगी। दर्शन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा भवनों की नियमित जांच, संरचनात्मक ऑडिट तथा सुरक्षा प्रमाणन को अनिवार्य किए जाने की दिशा में पहल से भवन मालिकों और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय होगी। इससे न केवल भवनों में मौजूद सुरक्षा खामियों की समय रहते पहचान की जा सकेगी, बल्कि संभावित हादसों को भी रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भवनों की सुरक्षा केवल निर्माण के समय जांचने का विषय नहीं है, बल्कि समय के साथ उनकी स्थिति में होने वाले बदलाव को देखते हुए नियमित निरीक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राजधानी में पीजी, नर्सिंग होम, स्कूल, कोचिंग सेंटर, अस्पताल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, गोदाम और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में बड़ी संख्या में लोग रोजाना आते-जाते हैं। इनमें से किसी भी भवन में अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, आपातकालीन निकास या संरचनात्मक मजबूती से जुड़ी कमी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए सार्वजनिक गतिविधियों के लिए किसी भवन के इस्तेमाल की अनुमति देने से पहले निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। दर्शन सिंह नें कहा कि हालिया हादसे ने एक बार फिर भवन निर्माण और सुरक्षा मानकों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भवन में नियमों का उल्लंघन हो रहा है या उसकी संरचनात्मक स्थिति लोगों के लिए खतरा पैदा कर रही है तो संबंधित विभागों को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा अधिकारियों को जवाबदेह बनाने, घटनास्थल का निरीक्षण करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश देना सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। दर्शन सिंह ने कहा कि किसी भी नीति की सफलता उसके कागजों पर तैयार होने से नहीं, बल्कि उसके प्रभावी क्रियान्वयन से तय होती है। इसलिए प्रस्तावित भवन सुरक्षा नीति को लागू करते समय नियमित निरीक्षण की स्पष्ट व्यवस्था, अधिकारियों की जवाबदेही और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण की प्रक्रिया केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, इसके लिए जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में अवैध और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों की पहचान के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही नागरिकों द्वारा की जाने वाली शिकायतों पर भी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए। यदि किसी भवन में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो कार्रवाई हादसा होने के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here