Home आमने सामने  Delhi budget 2026: रेखा गुप्ता सरकार के बजट से दिल्ली के विकास...

 Delhi budget 2026: रेखा गुप्ता सरकार के बजट से दिल्ली के विकास की गति पकड़ेगी रफ्तार : रीना महेश्वरी

0
33

Delhi budget 2026: रेखा गुप्ता सरकार के बजट से दिल्ली के विकास की गति पकड़ेगी रफ्तार : रीना महेश्वरी
50 साल बाद ड्रेनेज मास्टर प्लान लेकर आई है सरकार
– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली , रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली का नया वार्षिक बजट पेश कर दिया है। नए बजट में रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए कई बड़े ऐलान किए है। नए वार्षिक बजट पर वीर अर्जुन ने अशोक नगर वार्ड की निगम पार्षद रीना माहेश्वरी से की बातचीत और जानी उनकी राय, रीना माहेश्वरी ने कहा कि दिल्ली के नए वार्षिक बजट में रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए कई बड़ी लाभकारी योजनाओं की घोषणा की है जिनसे दिल्ली का तीव्र गति से विकास होगा, बजट से अब दिल्ली की प्रगति दोगुनी रफ्तार से होगी। रीना माहेश्वरी ने बताया कि नए वार्षिक बजट में 260 करोड़ रुपये होली और दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर के लिए आवंटित किए गए है जो कि एक बहुत ही सराहनीय कदम है। रीना माहेश्वरी ने बताया कि दिल्ली में किसी को भी टैंकर से पानी ना लेना पड़े और सभी को नल से जल मिले, इसके लिए दिल्ली सरकार काम कर रही है और इसी के तहत चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 475 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है व इसके अलावा वज़ीराबाद ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एडीबी बैंक से लोन के लिए प्रस्ताव दिया गया है। रीना माहेश्वरी ने बताया कि दिल्ली में बारिश के दिनों में वाटरलॉगिंग की समस्या सबसे ज्यादा सामने आती है और इसी समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली में 50 साल बाद रेखा गुप्ता सरकार ड्रेनेज मास्टर प्लान लेकर आई है जिसके तहत 610 करोड़ रुपये सिंचाई विभाग को दिया जाएगा। रीना माहेश्वरी ने कहा कि दिल्ली की जनता की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

रीना माहेश्वरी ने बताया कि 3942 करोड़ रुपये का बजट बिजली विभाग के लिए दिया गया है। दिल्ली में बिजली सब्सिडी जारी रहेगी और इसके साथ सौर ऊर्जा की तरफ दिल्ली आगे बढ़ेगी। नए वार्षिक बजट में कई मुद्दों पर जनहित योजनाएं बनाई गई है। रीना माहेश्वरी ने आगे बताया कि नए वार्षिक बजट के अनुसार दिल्‍ली के सभी विधायकों को अपने इलाके में विकास कार्यों को करने के लिए 350 करोड़ रुपये का बजट दिया जाएगा जो कि बहुत अच्छा फैसला है और इससे अधिक से अधिक विकास कार्य हो सकेंगे। रीना माहेश्वरी ने बताया कि दिल्ली में मंडियों का विकास भी किया जाएगा। रेखा गुप्ता सरकार का नया वार्षिक बजट कई मायनों में खास और महत्वपूर्ण है। रीना माहेश्वरी ने कहा कि रेखा गुप्ता की सरकार ने एक बहुत ही शानदार बजट पेश किया है जो निश्चित ही दिल्ली के लिए व दिल्लीवासियों के लिए बहुत ही कल्याणकारी साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here