सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Delhi Blast: ISIS का निशाना RSS दफ्तर, आजादपुर मंडी में की थी रेकी

2 मिनट पढ़ें

Delhi Blast: ISIS का निशाना RSS दफ्तर, आजादपुर मंडी में की थी रेकी

देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। गुजरात एटीएस की कार्रवाई में ISIS से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि ये आतंकवादी लखनऊ में स्थित RSS दफ्तर की रेकी कर चुके थे और इसके साथ ही दिल्ली के आजादपुर मंडी के विभिन्न इलाकों में भी घूमते पाए गए थे।

गिरफ्तार आतंकियों में से दो उत्तर प्रदेश और एक हैदराबाद का रहने वाला है। एजेंसियों को शक है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा है और इसके संपर्क में कई स्लीपर सेल सक्रिय हैं। फिलहाल, जांच एजेंसियां इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं और देश के अलग-अलग राज्यों में इनके संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ये तीनों आतंकवादी पिछले एक साल से गुजरात एटीएस की निगरानी में थे। सभी की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये सभी ISIS के प्रशिक्षित आतंकवादी हैं और हथियारों के एक्सचेंज के लिए गुजरात आए थे। उसी दौरान गुजरात एटीएस की टीम ने इन तीनों को अडालज टोल प्लाजा के पास दबोच लिया और बड़ी कामयाबी हासिल की।

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान डॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन, आजाद सुलेमान शेख और मोहम्मद सुहेल सलीम खान के रूप में हुई है। उनके पास आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज और अन्य सबूत भी बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी पता चला है कि ये आतंकवादी केवल दिल्ली और लखनऊ ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी आतंकवादी साजिशों में शामिल होने की योजना बना रहे थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *