सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi BJP President: अनुभव, संगठन और विकास का सशक्त संगम है हर्ष मल्होत्रा : प्रवीण निमेष

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi BJP President: अनुभव, संगठन और विकास का सशक्त संगम है हर्ष मल्होत्रा : प्रवीण निमेष

नई दिल्ली, ( रविंद्र कुमार ): भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निमेष ने कहा कि यह निर्णय संगठन को नई गति और नई दिशा देने वाला साबित होगा। प्रवीण निमेश ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा का लंबा राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए सर्वाधिक उपयुक्त बनाती है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जिस प्रकार जनसेवा, विकास और संगठन विस्तार को प्राथमिकता दी है, वह भाजपा की विचारधारा और कार्य संस्कृति का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा ने नगर निगम से लेकर संसद और केंद्र सरकार तक हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निभाया है। जनता से उनका सीधा संवाद और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय संबंध संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। यही कारण है कि उन्हें सभी वर्गों में सम्मान और विश्वास प्राप्त है। प्रवीन निमेष ने कहा कि दिल्ली भाजपा को ऐसा नेतृत्व मिला है जो संगठन की जड़ों को मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी रखता है। उन्होंने विश्वास जताया कि हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी दिल्ली में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी तथा विकास और जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने हर्ष मल्होत्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *