सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi BJP President: जमीन से जुड़े एवं कुशल रणनीतिकार हैं हर्ष मल्होत्रा : श्रीदत्त शर्मा कार्यकर्ताओ में है ख़ुशी की लहर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi BJP President: जमीन से जुड़े एवं कुशल रणनीतिकार हैं हर्ष मल्होत्रा : श्रीदत्त शर्मा
कार्यकर्ताओ में है ख़ुशी की लहर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पूर्वी दिल्ली से सांसद, केंद्रीय राज्‍य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। हर्ष मल्होत्रा के भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा जैसे शानदार व्यक्ति और अनुभवी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं और हर्ष मल्होत्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बहुत बहुत शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा बहुत ही कुशल रणनीतिकार, सभी को सम्मान देने वाले और जमीन से जुड़े नेता है और उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता खुश है और उनके मार्गदर्शन में काम करने के लिए बहुत ही उत्साहित है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब से हर्ष मल्होत्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई है तब से उनके कार्यालय पर बधाई देने वालों की लंबी कतार लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हर्ष मल्होत्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से निश्चित ही भाजपा संगठन दिल्ली में अधिक मजबूत व सशक्त होगा। श्री शर्मा ने बताया कि हर्ष मल्होत्रा को संगठन चलाने का बहुत ही अच्छा तजुर्बा है, वह निगम पार्षद रहे है, महापौर रहे है, प्रदेश महामंत्री रहे है, पूर्वी दिल्ली से सांसद चुने जाने के बाद वह केंद्रीय राज्य मंत्री बने, तो हर्ष मल्होत्रा को संगठन चलाने का बहुत लंबा अनुभव है जो उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने में भी बहुत मदद करेगा। उन्होंने कहा कि आज हर्ष मल्होत्रा जिस मुकाम पर है, वह उस मुकाम पर अपनी कड़ी मेहनत से, संघर्ष से और जनता के आशीर्वाद व प्यार से पहुंचे है और आगे भी उन्हें इसी तरह सभी का साथ, सभी का समर्थन और सभी का प्यार मिलता रहेगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *