सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi BJP OBC Morcha: दर्शन सिंह को शाहदरा जिला प्रभारी और नरविंद्र सिंह भामरा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi BJP OBC Morcha: दर्शन सिंह को शाहदरा जिला प्रभारी और नरविंद्र सिंह भामरा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चे ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया। इसी क्रम में प्रदेश ओबीसी मोर्चे के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह को शाहदरा जिला ओबीसी मोर्चे का प्रभारी बनाया गया है, जबकि नरविंद्र सिंह भामरा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दर्शन सिंह को संगठन में लंबे समय से सक्रिय जमीनी नेता माना जाता है। वह कई बार भाजपा के नवीन शाहदरा जिले के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और उन्हें संगठनात्मक कार्यों का अच्छा अनुभव है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मिलेगा।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा आगामी दिल्ली नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए टीमों के गठन पर जोर दे रहे हैं। इसी कड़ी में विभिन्न मोर्चों की टीमों के साथ जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। पार्टी संगठन में उन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देने पर ध्यान दे रही है, जो जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ा सकें।

जारी नियुक्तियों के अनुसार, देवेंद्र वर्मा को केशवपुरम जिले का प्रभारी और देवेंद्र नागर को सह-प्रभारी बनाया गया है। चांदनी चौक जिले में हरिओम विश्वकर्मा को प्रभारी तथा राव हंसराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। गौरव बघेल को उत्तर-पूर्वी जिले का प्रभारी और प्रियंका सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नवीन शाहदरा जिले की जिम्मेदारी लोकेश नंबरदार को प्रभारी के रूप में सौंपी गई है, जबकि सतीश पाल सह-प्रभारी होंगे। मयूर विहार जिले में ब्रह्म सिंह नागर को प्रभारी और अनीता चौधरी को सह-प्रभारी बनाया गया है। करोल बाग जिले में रोमित चिकारा प्रभारी और विपिन डागर सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।

Advertisement

नई दिल्ली जिले में रामवीर सैन को प्रभारी तथा सुमित प्रजापति को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली जिले में भगवान दास को प्रभारी और रोहित तंवर को सह-प्रभारी बनाया गया है। बाहरी दिल्ली जिले में हिमांशु यादव प्रभारी तथा संजय चौरसिया सह-प्रभारी होंगे। पश्चिमी दिल्ली जिले में श्याम कुमार सैन को प्रभारी और संदीप यादव को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह नजफगढ़ जिले में अजय सैनी को प्रभारी और अनिल यादव को सह-प्रभारी बनाया गया है। महरौली जिले में आत्माराम पांचाल प्रभारी तथा श्रवण कुमार पटेल सह-प्रभारी होंगे। दक्षिणी दिल्ली जिले में नरेश चौधरी को प्रभारी और रोहित सेहरावत को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा ओबीसी मोर्चे की इन नियुक्तियों को दिल्ली में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी नगर निगम चुनावों से पहले जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर समन्वय और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में भूमिका निभाने की अपेक्षा है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *