सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi AQI: दिल्ली में होगी ऑड-ईवन की वापसी? बढ़ते प्रदूषण के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिया दिया बड़ा संकेत

2 मिनट पढ़ें
Delhi AQI

Delhi AQI: दिल्ली में होगी ऑड-ईवन की वापसी? बढ़ते प्रदूषण के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिया दिया बड़ा संकेत

Advertisement

Delhi AQI Latest News: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच एक बार फिर से ऑड-ईवन लागू करने की सुगबुगाहट होने लगी है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार (18 नवंबर 2024) को कहा कि सरकार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है और विशेषज्ञों की सलाह और आवश्यकताओं के आधार पर ऑड-ईवन वाहन रोटेशनिंग पॉलिसी के साथ ही कुछ और जरूर कदम लागू करेगी.

दिल्ली में AQI के सीवीयर प्लस श्रेणी को पार करने के बाद राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है. दिल्ली में ऑड-ईवन योजना के बारे में एक सवाल के जवाब में पर्यावरण मंत्री ने कहा, “(दिल्ली सरकार अपने स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठा रही है. हम हर चीज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और दैनिक आधार पर निर्णय ले रहे हैं. हम विशेषज्ञों से परामर्श करेंगे और सभी आवश्यक उपाय करेंगे.”

500 के पार चला गया था एक्यूआई

सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में खुजली और गले में खराश जैसी समस्याएं होने लगीं. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को AQI 494 से ऊपर चला गया था. वहीं मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 500 को पार कर गया था.

Advertisement

सबसे पहले 2016 में ऑड-ईवन पॉलिसी लाई थी दिल्ली सरकार

बता दें कि आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार की ओर से वाहनों के प्रदूषण को नियंत्रित करने और बढ़ते कण पदार्थ के स्तर को कम करने के लिए 2016 में पहली बार ऑड-ईवन पॉलिसी की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत, सम अंकों (0, 2, 4, 6, 8) पर समाप्त होने वाले पंजीकरण नंबर वाले वाहनों को सम तिथियों पर सड़कों पर चलने की अनुमति मिलती है, जबकि विषम अंकों (1, 3, 5, 7, 9) पर समाप्त होने वाले पंजीकरण नंबर वाले वाहनों को विषम तिथियों पर चलने की अनुमति मिलती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *