सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में हवा हुई जहरीली, GRAP-1 लागू, कई पाबंदियां लगाईं गईं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में हवा हुई जहरीली, GRAP-1 लागू, कई पाबंदियां लगाईं गईं

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है। राजधानी में मंगलवार से ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया गया है। आज दिल्ली का एक्यूआई (AQI) 211 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी दिल्ली-NCR का एक्यूआई इसी खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

ग्रैप-1 तब लागू किया जाता है जब शहर का AQI 200 से ऊपर पहुँचता है। इस चरण के तहत कई पाबंदियां लगाई जाती हैं ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके। इसमें प्रमुख पाबंदियों में होटलों और रेस्तरां में कोयले और लकड़ी के उपयोग पर पूरी तरह से रोक, लकड़ी और कूड़ा जलाने पर पाबंदी, और निर्माण स्थलों पर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश शामिल हैं।

Advertisement

GRAP यानी Graded Response Action Plan में कुल चार चरण होते हैं। पहला चरण AQI 201 से 300 तक होता है, दूसरा चरण 301 से 400 तक, तीसरा 401 से 450 तक, और अगर AQI 450 से अधिक हो जाता है तो चौथा चरण (GRAP-4) लागू किया जाता है। इन चरणों के तहत अलग-अलग पाबंदियां और नियंत्रण उपाय लागू किए जाते हैं। हालांकि, इन चरणों को तभी लागू किया जाता है जब सरकार द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया जाता है।

विशेषज्ञों ने बताया कि राजधानी में धुआं, धूल और अन्य हानिकारक कणों की मात्रा बढ़ने से यह निर्णय लेना पड़ा। आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें, वाहन कम चलाएं और निजी प्रयासों से प्रदूषण कम करने में सहयोग दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *