सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Accident: दिल्ली में दर्दनाक हादसा,तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने कार और राहगीरों को मारी टक्कर, कई घायल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Accident: दिल्ली में दर्दनाक हादसा,तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने कार और राहगीरों को मारी टक्कर, कई घायल

दिल्ली एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का शिकार बनी। शनिवार देर रात उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर बाजार रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक ने पहले डिवाइडर की ग्रिल को तोड़ा और फिर सड़क किनारे खड़ी एक कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे का सिलसिला यहीं नहीं रुका — ट्रक कार से टकराने के बाद वहां खड़े राहगीरों, जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल थे, को रौंदता हुआ निकल गया।

घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर ट्रक पहले कार से नहीं टकराता तो संभवत: मौके पर कई लोगों की जान जा सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक की गति इतनी अधिक थी कि ड्राइवर उसे नियंत्रित ही नहीं कर सका। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

घायलों को पहले पास के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

Advertisement

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि ट्रक चालक नशे में था या वाहन की तकनीकी खराबी भी हादसे का कारण बनी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के पूरे क्रम की पुष्टि की जा सके।

स्थानीय निवासियों में इस घटना के बाद आक्रोश और भय दोनों का माहौल है। उनका कहना है कि सीलमपुर रोड पर भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएं और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सख्त ट्रैफिक निगरानी की जाए।

यह हादसा राजधानी में बढ़ती लापरवाह और तेज रफ्तार ड्राइविंग पर एक बार फिर सवाल खड़े करता है और इस बात की चेतावनी देता है कि समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया तो और भी भयावह घटनाएं सामने आ सकती हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *