सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi Accident: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में अस्थायी ढांचा गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Accident: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में अस्थायी ढांचा गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
नई दिल्ली। राजधानी के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के भोरगढ़ फेज-2 में आज निर्माण कार्य के दौरान ढीली मिट्टी और अस्थायी ढांचे के गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अजय (25) और राम मिलन (45) को अचेत अवस्था में एसआरएचसी अस्पताल, नरेला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार घटना दोपहर लगभग 12:15 बजे काली माता मंदिर के पास फैक्ट्री नंबर L-246/247 में हुई। प्रत्यक्षदर्शी रामपाल अहिरवार ने बताया कि दोनों मजदूर निर्माण कार्य में जुटे थे, तभी नाले के पास ढीली मिट्टी और अस्थायी दीवार अचानक गिर गई। मलबे में दबने से दोनों की मौके पर ही स्थिति गंभीर हो गई।

थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया को सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। पुलिस ने ठेकेदार और फैक्ट्री प्रबंधन की भूमिका और जिम्मेदारी की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

इस हादसे को गंभीर मानते हुए पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारी फिलहाल यह पता लगाने में जुटे हैं कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं और अस्थायी ढांचे की मजबूती के अभाव ने इस हादसे को जन्म दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *