सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Accident: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में फ्लाईओवर से गिरकर व्यक्ति की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Accident: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में फ्लाईओवर से गिरकर व्यक्ति की मौत

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में गुरुवार तड़के एक 49 साल के व्यक्ति की फ्लाईओवर से गिरकर और फिर एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर मंगलम कट फ्लाईओवर के पास रात करीब 12 बजे हुई। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति पैदल था या किसी वाहन में सवार था।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने कहा, ‘घटनास्थल पर एक कार और एक स्कूटर क्षतिग्रस्त हालत में मिले, लेकिन पुलिस टीम के वहां पहुंचने से पहले ही घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।’ अस्पताल में डॉक्टरों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि बाद में उसकी पहचान गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी राकेश कुमार अग्रवाल के रूप में हुई।

Advertisement

शिकायतकर्ता, ऑटो चालक अमित कुमार के अनुसार, वह गाजीपुर की ओर जा रहा था, तभी उसने एक व्यक्ति को फ्लाईओवर से सर्विस रोड पर गिरते देखा। डीसीपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को कुछ राहगीरों की मदद से कुमार के ऑटो में अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात भारी वाहन ने पीड़ित को टक्कर मार दी होगी, जिसके कारण वह नीचे गिर गया। पांडव नगर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *